शिवाजी जयंती प्रेरणा का अवसर है: निलेश

भास्कर न्यूज| धमतरी
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समाज ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। 19 फरवरी को मंगल भवन में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठा समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि में डीएफओ कृष्ण जाधव मौजूद थे। मुख्य वक्ता मां विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार थे। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि शिवाजी जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और प्रेरणा प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है। कलेक्टर ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा, कौशल और नैतिक मूल्यों का विकास करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। डीएफओ कृष्ण जाधव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण और वन संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। मुख्य वक्ता आनंद पवार ने शिवाजी महाराज को साहस और दूरदर्शिता का प्रतीक करार देते हुए कहा कि उन्होंने किलों के निर्माण में प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोग किया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखा। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *