वार्षिक उत्सव: विद्यार्थियों का किया सम्मान

कोरबा | किडोस्पीयर प्री प्रायमरी स्कूल, बालको का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान रंग-बिरंगी सजावट, मधुर संगीत और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अंजू शर्मा, योग शिक्षिका एवं संस्थान संचालिका, दीपशिखा अरोड़ा कला एवं चित्रकला शिक्षिका एवं संस्थान संचालिका थी। अतिथियों ने बच्चों को आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। नन्हें बच्चों ने स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां, कविता और मनमोहक नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य अभिलाषा विजेता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के निरंतर सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के अंत में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *