भास्कर न्यूज | कोरबा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति संस्थान में कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा तुलसी नगर चौक के पास गेरवा घाट पंप हाउस रोड में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म दिवस सादगी से बनाया गया। इस कार्यक्रम में समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार वर्मा ने किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर तिलक लगाया। समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी शिवाजी महाराज को याद किया। कार्यक्रम में अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे।


