युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने मनाई शिवाजी जयंती

चकरभाठा| स्थानीय सन्नाडय कुर्मी भवन में युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण और आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात वक्ताओं ने समाज के युवाओं को उनके गौरवशाली इतिहास और महान कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेश कौशिक का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक उपस्थित रहे। उनके साथ ही कृष्णकुमार कौशिक, अशोक कौशिक, मनहरण कौशिक, मनोज सन्नाडय और श्रीमती गीतांजलि जितेंद्र कौशिक सहित समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुनेश्वर कौशिक, उमेंद, तामेश, नवनीत, कृष्णा, योगेश, गणेश, सौरभ, मोनिश, लक्ष्मी, वीरेंद्र, सागर, लाला, जलेश्वर, शिवशंकर, मनोज, डॉ. नवनीत, उमेश, गजेंद्र, राहुल, सूबेदार विजय कौशिक और दिलीप कौशिक सहित युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *