बिलासपुर| छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के मार्गदर्शन में प्रकाशित विशेष पत्रिका ‘सुपर रेड’ का विमोचन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने किया। कार्यक्रम में बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा व संघ से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। ‘सुपर रेड’ को राज्य की पहली ऐसी पत्रिका बताया गया है, जिसमें प्रदेश व जिला कबड्डी संघों तथा खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। विमोचन के दौरान अरुण साव ने पत्रिका का अवलोकन कर इसकी सराहना की और कबड्डी के विकास के लिए संघ के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव, सहायक संचालक संभागीय शिक्षा जीडी गर्ग, संघ सदस्य अवध राम चंद्राकर व ओमकार सहित अन्य मौजूद रहे।


