8 मार्च को महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं का होगा सम्मान

बिलासपुर | तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति, बिलासपुर के महिला विंग की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती दुर्गा राव ने की। इसमें 8 मार्च, रविवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक सामुदायिक भवन, अन्नपूर्णा कॉलोनी में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। दुर्गा राव ने कहा कि कार्यक्रम में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा तथा समानता, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। श्रीमती बी. लक्ष्मीबाई ने कहा कि समिति के गठन के बाद से लगातार सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिससे गृहिणी महिलाओं को भी आगे आने का अवसर मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष व्ही मधुसूदनराव एवं सचिव जे. जगन पटनायक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की रूपरेखा महिला विंग तैयार करेगी, जबकि मंच, कुर्सी, स्वल्पाहार व अन्य व्यवस्थाएं समिति की ओर से की जाएंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी होंगी। मंच संचालन दुर्गा राव करेंगी। बैठक में महिला विंग की सदस्याएं उपस्थित रहीं। जानकारी जी रविकन्ना ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *