विधायक सिंह ने छात्राओं को बांटी साइकिलें

सकरी| राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरनी में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह रहे। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार दूरी की वजह से बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजय यादव, सरपंच किरण वस्त्रकार, भुनेश्वर दुबे, उमादत्त घिलहरे और सांसद प्रतिनिधि पुष्कर कौशिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *