भास्कर न्यूज | बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसबीआई सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। कार्यशाला में एसबीआई मुख्य शाखा बालोद के मुख्य प्रबंधक गौरव भटनागर, क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर के मुख्य प्रबंधक शैलेश पाटिल, बालोद शाखा के क्षेत्र अधिकारी विशाल रहंगदाले और कांकेर क्षेत्र के क्षेत्र अधिकारी रूचिर कश्यप उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि यह पैकेज छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 22 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार और एसबीआई के बीच एमओयू में हस्ताक्षर किया गया, जो 4 जनवरी 2026 से लागू हुआ। कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याल लाल नवरत्न, प्रथम जिला न्यायाधीश किरण कुमार जांगडे, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्वेता उपाध्याय, जिला न्यायाधीश पाक्सो कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला न्यायाधीश एफटीसी ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारती कुलदीप, प्रशासनिक अधिकारी उदेराम नेताम आदि मौजूद रहे। योनो बैंकिंग एप के बारे में बताया गया एसबीआई सैलरी पैकेज के तहत लाभ में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 1 करोड़ रुपए, हवाई दुर्घटना बीमा कवर 1.60 करोड़ रुपए, स्थायी पूर्ण विकलांगता 1 करोड़ रुपए, स्थायी आंशिक विकलांगता में अधिकतम 1 करोड़ रुपए, समूह जीवन बीमा 10 लाख रुपए इन सभी लाभों के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। रूपे कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त बीमा राशि निशुल्क उपलब्ध, हेल्थ इंश्योरेंस में टॉप-अप रियायती दरों पर, एसबीआई रिश्ते खाते की सुविधा, योनो डिजिटल बैंकिंग एप और योनो यूपीआई के बारे में बताया।


