बालोद | शहर के टाउन हॉल के समीप लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्यालय भवन तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण स्थल पर अब तक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। शासकीय निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है, ताकि आमजन को पूरी जानकारी मिल सके।


