सही पद्धति से शाखकर्तन करने से उत्पादन गुणवत्ता बढ़ती है: पोटाई

भास्कर न्यूज | सरोना तेंदूपत्ता शाखकर्तन (बूटा कटाई) एवं अग्नि सुरक्षा विषय पर सरोना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तेंदूपत्ता की सही समय पर और वैज्ञानिक तरीके से बूटा कटाई करने की तकनीक, उसके लाभ तथा वन संरक्षण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। लघु वनोपज सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष नितिन पोटाई ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका और अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही पद्धति से शाखकर्तन करने से तेंदूपत्ता उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है और वन संरक्षण को भी मजबूती मिलती है। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाना, संग्राहकों को वैज्ञानिक तरीके से शाखकर्तन की जानकारी देना तथा वनाग्नि से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एसपी मतलाम, हरीश कोडोपी सहित समस्त फड़ मुंशी, फड़ अभिरक्षक, पोषक अधिकारी, प्रबंधक एवं अस्थायी अग्नि प्रहरी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों से वनाग्नि की घटनाओं की तुरंत सूचना देने तथा सामूहिक प्रयासों से वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु वनोपज सहकारी संघ कांकेर के जिला अध्यक्ष नितिन पोटाई, उप प्रबंधक लघु वनोपज कांकेर नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेश्वर सिन्हा, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री यशवंत सुरोजिया, उप मंडल अधिकारी आरएस मरकाम तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी सरोना भाग सिंह सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *