लुधियाना| बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में सालाना एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से क्लास एक तक के लगभग 1,600 युवा एथलीट ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर कोयर गायन से हुई। इसके बाद शपथ समारोह हुआ और फिर मार्च फास्ट किया। प्रधान राकेश जैन सचिव कैप्टन वीके सायल और डायरेक्टर डॉ. परमजीत कौर ने खेल मीट का उद्घाटन किया। प्रिंसिपल डॉ. अनुजा कौशल ने कहा कि खेल बच्चों को साहस, धैर्य और मेहनत का महत्व सिखाते है। चार दिनों तक चली मीट में नर्सरी से क्लास 1 तक के स्टूडेंट्स ने बैलेंस द बॉल, बटरफ्लाई रेस, शेफ रेस, बिल्ड द कैसल, लेमन-स्पून रेस, अबेकस रेस, हूप रेस और भी कई ट्रैक रेस में हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स मीट में दौड़ लगाते नन्हे बच्चे।


