लुधियाना| एचवीएम ग्लोबल स्कूल सेक्टर 32 में स्टूडेंट्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। चिकित्सकीय टीम ने डॉ. हिमांशु आनंद ने नेतृत्व में जांच की। स्टूडेंट्स की लंबाई, वजन तथा दृष्टि की जांच की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए सुझाव दिए। विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई व्यक्तिगत प्रतिक्रिया निश्चित रूप से अभिभावकों और शिक्षकों दोनों को बच्चों के समग्र विकास में सहयोग प्रदान करेगी। प्रिंसिपल प्रगति कपूर ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य निगरानी विद्यार्थियों को सक्रिय, आत्मविश्वासी और सीखने के लिए सदैव तैयार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय के अध्यक्ष डीपी शर्मा और अध्यक्ष मीना शर्मा ने भी इस पहल की सराहना की और प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं स्वास्थ्य-सचेत वातावरण प्रदान करने के विद्यालय के संकल्प को दोहराया।


