महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला, 87 छात्राओं ने लिया हिस्सा

लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, विधि साक्षरता क्लब, सामाजिक विज्ञान विभाग और महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संजीवनी महिला सशक्तिकरण एनजीओ के सहयोग से महिला सशक्तिकरण, भारत सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। अध्यक्ष सतवंत कौर, उपाध्यक्ष सपना सहगल, सचिव ज्योति शर्मा और अधिवक्ता स्वाति गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। 87 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने कार्यशाला में छात्राओं की गहरी रुचि और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में मूल्यों, नैतिकता और जागरूकता के महत्व पर भी बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *