भास्कर न्यूज | लुधियाना मां बगलामुखी धाम में 243 घंटे के अखंड यज्ञ के अंतिम दिन हजारों भक्तों ने पूर्णाहुतियां डालकर यज्ञ को विश्राम दिया। महंत प्रवीण चौधरी ने अखंड यज्ञ के निर्विघ्न संपन्न होने पर मां बगलामुखी का आभार व्यक्त करते हुए विश्व में अमन शांति की प्रार्थना की। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को मां बगलामुखी धाम पहुंचकर अखंड यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर पंजाब को नशामुक्त कर तंदरुस्त पंजाब की कामना की। महंत प्रवीण चौधरी ने स्थापना से लेकर अब तक इतिहास की जानकारी राज्यपाल के साथ सांझा की। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग, विधायक मदन लाल बग्गा ने परिवार सहित नतमस्तक होकर यज्ञ स्थल की पावन मिट्टी माथे पर लगाकर जगत जननी का आशीर्वाद लिया। संकट मोचन दरबार बाला जी मंदिर सदस्यों ने रोमी भल्ला के नेतृत्व में यज्ञ भूमि को नमन कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीना टपारिया सहित गणमान्य अतिथियों ने मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेवक मनप्रीत छतवाल, नवनजोत छतवाल, कर्ण शांडिल्या, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, प्रशोत्म चौधरी, राणा रणजीत सिंह, सुधीर महाजन गौरव कालिया, जतिन सूद, परमवीर चौधरी सहित अन्य भी उपस्थित रहे। महिला संकीर्तन मंडल ने जगत जननी मां बगलामुखी की स्तुति में प्रस्तुत भजन मैय्या सानू दे-दे छुट्टियां तेरी संगत घरां नूं जावे….. का माध्यम से यज्ञ के संपूर्ण होने पर मां से घरों को जाने की आज्ञा मांगी । सायंकालीन भजन संध्या में भजन गायक लीजा डाबर व हैप्पी बटवाल ने मां भगवती का गुणगान किया। महंत प्रवीण चौधरी के सान्धिय में अखंड यज्ञ स्थल पर अध्यात्मिकता के साथ-साथ सेवा यज्ञ जारी रहा। सेवा यज्ञ के तहत हज़ारों स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई के लिए योगदान दिया। 11 दिवसीय अखंड यज्ञ के दौरान बगलामुखी धाम परिसर में संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई में लाखों भक्तों के लिए सात्विक भोजन व प्रसाद की व्यवस्था की गई। धाम सेवक मनप्रीत सिंह छतवाल ने मां अन्नपूर्णा रसोई, जोड़ा घर, पार्किग व्यवस्था, रिसेप्शन सहित भक्तों के लिए रहने की व्यवस्था करने वाले स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सेवा करने वाले भक्तों पर मां बगलामुखी की आपार कृपा बरसती है।


