युवक पर गोली चलाने वाले दो पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज |लुधियाना भामिया कलां इलाके में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने एक युवक पर हमला कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रिपुल गाबा (29) पुत्र लक्ष्मण दास गाबा निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, भामिया गांव घायल हो गया। इस मामले में शनिवार को थाना जमालपुर की पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस रात को घटनास्थल पर पहुंची। जायजा लेने के बाद फोर्टिस अस्पताल में जाकर घायल के बयानों को दर्ज किया। पुलिस की अभी तक की जांच में आया कि घटनास्थल पर एक गोली ही चली। जोकि घायल की जांघ में लगी। उसकी जान का बचाव है। फ़िलहाल दो आरोपी साहिल और प्रयांश पर केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *