जेल में हवालाती से मिला फोन

भास्कर न्यूज |लुधियाना केंद्रीय जेल में एक बार फिर हवालाती के पास से मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन-7 के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट सुरजीत सिंह ने बैरक में अचानक चेकिंग करवाई थी। चेकिंग के दौरान हवालाती अंकित भूरी पुत्र अजमेर सिंह के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने हवालाती के खिलाफ कारागार अधिनियम, 1894 और जेल प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *