छात्राओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुरनगर के शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर बौद्धिक चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में शिविरार्थियों और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास संरक्षण अधिकारी शिखा वर्मा ने महिलाओं पर होने वाली मानसिक, शारीरिक और यौन उत्पीड़न जैसी हिंसाओं के विभिन्न रूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। महिला हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक नेहा नायक ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी 2.0 के तहत बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और शाला-पूर्व शिक्षा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के लाभ भी साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से शिविरार्थियों और ग्रामीणों में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाने का प्रयास किया गया, जिससे महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी। शिविर में छात्राओं को संबोधित करती हुईं मुख्य वक्ता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *