राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्वकर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया

मनेंद्रगढ़ | 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, जबलपुर (मप्र) में 13 से 15 फरवरी तक किया गया। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में एमसीबी जिले के झगराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (एथलेटिक्स) ओपी विश्वकर्मा ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 पदक अपने नाम किए हैं। लंबी कूद में द्वितीय स्थान के साथ रजक पदक व तवा फेंक और गोला फेंक में तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *