खंडसरा| प्राथमिक स्कूल ग्राम सेमरिया में यहां की सहायक शिक्षिका यशोमती डोंगरे ने अपने पति मनोज डोंगरे के जन्मदिवस पर विद्यार्थियों व स्टाफ को न्योता भोज कराया। स्वादिष्ट खीर, पूड़ी, चावल, दाल, पापड़ व सब्जी जैसे व्यंजन शामिल थे। संकुल प्राचार्य फूलवती नेताम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्कूल व समाज के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत होते हैं। बच्चों में अपनत्व और संस्कार की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर बताया गया कि सामूहिक प्रयास से स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल रहा है। यह आयोजन न केवल जन्मदिवस का उत्सव था, बल्कि समाज के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य कमल दास टंडन, व्याख्याता खिलेंद्र कुमार केवट, पूजा भावराजू, रमा निराला, श्वेता खोबरागड़े, अभिलाष जैन, विज्ञान सहायक रवि शंकर साहू, विजय कश्यप समेत अन्य शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे।


