अमृतसर | तिलक राज वालिया के सान्निध्य में 22 फरवरी को शिवाला बाग भाइयां के श्री राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के महान यज्ञ का आयोजन होगा। इसी के उपलक्ष्य में शिवाला बाग भाइयां ट्रस्टी की श्री राम शरणाम आश्रम के तिलक राज वालिया के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को दोपहर 3 से 6 बजे तक होगा। जानकारी देते शिवाला के प्रधान जतिंदर अरोडा, पीआरओ ट्रस्टी विजय रोली, ज्वाइंट सकत्तर संजय अरोड़ा, एडमिस्टेटर अश्विनी शर्मा और ट्रस्टी विवेक खन्ना और श्री राम शरणम आश्रम के तिलक राज वालिया ने कहा कि पाठ से पहले 24-24 घंटे के जप यज्ञ किया जा रहा है।


