धमतरी| कोलियारी की ओवरहेड पानी टंकी जर्जर हो गई है, जिससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इसके निर्माण के समय गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था, जिस कारण इसमें कई जगह छिद्र हो गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि टंकी की मरम्मत तक नहीं करवाई गई है, बावजूद इसके गांव में पानी इसी टंकी से सप्लाई किया जा रहा है। अब इसकी मरम्मत करना जरूरी है। जनहित को ध्यान में रखकर पंचायत और पीएचई विभाग को इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। – कौशल कुमार, कोलियारी


