धमतरी| नया बस स्टैंड धमतरी के मूत्रालय में से यूरिनल शीट गायब हो गया है। इसे चोरी कर लिया गया है या किसी अज्ञात ने तोड़फोड़ की है, इसकी जानकारी भी प्रभारी को नहीं है। वर्तमान में यह यूरिनल गायब है। लोग कही भी टायलेट कर रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नया यूरिनल लगाने की मांग की गई है।


