सुभाष व युगलाल बनाए गए भाजयुमो के उपाध्यक्ष

धमतरी| भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्राकर, युगलाल मरकाम, मोरध्वज सेन, राकेश साहू और विशाल नागवंशी को शामिल किया है। महामंत्री में ओमेश यादव और जितेन्द्र सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर पंकज साहू, बोसित पटेल, घनश्याम साहू, मनीष कश्यप, हिमांशु साहू और आयुष दीवान को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर चिराग आथा तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह हंसरा को स्थान दिया गया है। कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में पूजा यादव और सह संयोजिका के रूप में कल्पना शर्मा जिम्मेदारी संभालेंगी। मीडिया प्रभारी भेषकुमार साहू और उनके सहायक दिग्विजय सिंह ध्रुव बनाए गए हैं। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी धरमराज सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि सह प्रभारी के रूप में ओम थवाईत को नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति में हर्ष अग्रवाल, सूरज सिन्हा, डिपेन्द्र साहू, डोमन साहू, सोमन मंडावी, रविकांत साहू, रवि चन्द्राकर सहित अन्य को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *