सीबीएसई 10वीं में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित

भास्कर न्यूज| धमतरी
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 10वीं के छात्रों का हिन्दी परीक्षा हुआ। सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। 75 अंकों के कुल 18 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र सरल आने के कारण छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही सवाल हल कर लिए। प्रश्नों में आती के धोती जाती के लंगोटी का आशय है- स्वागत करना, फायदा उठाना, नाराज होना, प्रसन्न होना। अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या के लिए संबंधित अधिकारी की शिकायत पत्र लिखने या अपने पिता की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए अपने प्राचार्य को शुल्क-मुक्ति के लिए एक आवेदन पत्र लिखने कहा गया था। इसके अलावा सुआ गीत व नृत्य के समय टोकरी में भरे धान के ऊपर सुआ रखने का क्या अर्थ विस्तार से बताने। एक एकाकी व्यक्ति के घर और एक परिवार वाले घर में आप किस प्रकार का फर्क देखते हैं, अपने शब्दों में लिखने। दुनिया में क्या नहीं, कौन सी चीज मैने अपने हाथों से पैदा नहीं की, इस कथन को ध्यान में रखकर मजदूरों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों को अपने शब्दों में लिखने जैसे सवाल पूछे गए थे। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी की समस्या, स्वस्थ जीवन शैली में खेलों की भूमिका, इंटरनेट आज की आवश्यकता, पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध लिखने कहा गया। 85 केंद्रों में 151 अनुपस्थित : पहले दिन के 10वीं की परीक्षा में 151 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले के चारों ब्लाक में 85 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 10 हजार 466 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 10 हजार 315 छात्रों ने परीक्षा दिलाया, जबकि 151 परीक्षा देने स्कूल ही नहीं पहुंचे। परीक्षा संचालन के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। परीक्षा के दौरान पहले दिन एक भी नकल प्रकरण नहीं बना। ब्लाक केंद्र दर्ज अनुपस्थित धमतरी 25 3488 58 कुरूद 28 2972 29 मगरलोड 14 1710 25 नगरी 18 2296 39 कुल 85 10466 151 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी जारी है। शनिवार को 10वीं का अंग्रेजी पेपर हुआ। सिटी कोऑर्डिनेटर नितिन शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में एक, मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *