शौचालय में गंदगी, सुलभ इंटरनेशनल को नोटिस

बिलासपुर | सामुदायिक शौचालयों में गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने संचालन कंपनी सुलभ इंटरनेशनल को नोटिस भेजा है। शौचालयों में व्यवस्थित साफ-सफाई नहीं होने पर निगम कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर सर्वे ने आज पुराना बस स्टैंड और व्यापार विहार स्थित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया, इस दौरान शौचालय परिसर में सही तरीके से साफ-सफाई का अभाव नजर आया। इस अवसर पर निगम कमिश्नर सर्वे ने स्वास्थ्य विभाग के टीम और सुलभ इंटरनेशनल को शहर के सभी शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर निगम कमिश्नर ने जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 66 कार्यालय का भी निरीक्षण किया,इस दौरान राजस्व वसूली का समीक्षा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *