डॉ. भारती को गलत बयानबाजी के चलते किया था सस्पेंड : सेहत मंत्री

अमृतसर | सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि एसएमओ डॉ. भारती धवन को गलत बयानबाजी के चलते सस्पेंड किया गया था। डॉ. भारती धवन की ओर से मुख्यमंत्री सेहत योजना योजना के संबंध में गलत जानकारियां मीडिया को दी गई थी जिस कारण इस योजना के प्रचार-प्रसार पर बुरा असर पड़ा था। यही कारण था कि एसएमओ डॉ. भारती धवन को सस्पेंड किया गया। सेहत मंत्री ने बताया कि डॉ. भारती इसके बाद उनसे मिली थी और अपनी गलती स्वीकार कर माफी भी मांगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *