माता लाल देवी जी के जन्मदिन पर लंगर लगाया

अमृतसर| शहर के दास दर जोड़ा स्टैंड मॉडल टाउन की ओर से माता लाल देवी जी के जन्मदिन पर लंगर लगाया। दस के सभी सदस्यों की ओर से लंगर शुरू करने से पहले मिलकर जैकारे लगाए गए। सुबह से लेकर रात तक चले लंगर में कई लोग पहुंचे। इस मौके पर अरुण खन्ना, शशि पाल हांडा, बलवीर, पिंका, अतुल, अमन शर्मा, जनक राज, सुरेंद्र, विजय शर्मा, विक्की और बॉबी ने बताया कि उनकी ओर से लंगर सेवा पिछले कई सालों से निभाई जा रही है। जिसमें आलू टिक्की, गोभी पकोड़ा, ब्रेड पकोड़ा, पाव भाजी, ब्रेड जैम, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और केक का लंगर लगाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *