भास्कर न्यूज | बेमेतरा राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर, मोतीबाग चौक में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। इस दौरान प्रांजल तिवारी ने भी गिरफ्तारी देकर आंदोलन में सहभागिता निभाई। प्रांजल तिवारी ने कहा कि युवाओं के हक, लोकतांत्रिक अधिकारों व जनहित के मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने बर्बरता पूर्वक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अन्याय व तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा व जनता के मुद्दों पर आवाज उठाना बंद नहीं किया जाएगा।


