भास्कर न्यूज | उपरवाह प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2024-25, 2025-26 में स्वीकृत आवासों को समय में पूर्ण कराया जाना है। इस उद्देश्य व पूर्ति के लिए शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनीष कुमार साहू के निर्देश पर ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के आश्रित ग्राम झूराडाबरी में आवास हितग्राहियों अमृत बाई साहू, चित्ररेखा साहू, अनुसुईया बाई यादव, कुंती बाई साहू के आवास का निरीक्षण नोडल अधिकारी मुकेश कुमार बन्छोर, सचिव ग्राम पंचायत मुढ़ी पार दिनेश परिहार, लोकेश्वरी साहू आवास मित्र के द्वारा किया गया। निरीक्षण कर आवास को शीघ्र पूर्ण करने व आवास के मापदंड अनुसार बनाने के लिए हितग्राहियों को समझाइश दी। जनपद पंचायत राजनांदगांव मनीष साहू नोडल अधिकारी आवास व सचिवों की बैठक लेकर सभी ग्राम पंचायत में स्वीकृत आवासों को समय अवधि में पूर्ण करने व एक-एक आवास का निरीक्षण करते हुए सभी हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने और जो समस्या आ रही हो उसका निराकरण करने कहा।


