अमृतसर| अमृतसर स्थित ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल ने रिसर्च ड्रिवन एजुकेशन और इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलेबोरेशन के महत्व पर जोर देते हुए फैकल्टी को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। आईइएम अमृतसर की प्रो. डॉ. हरप्रीत कौर ने क्लाइमेट चेंज और शोध के योगदान पर अपने विचार साझा किए, जबकि संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने विजन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कॉन्फ्रेंस की एब्सट्रैक्ट बुक रिलीज की गई और विभिन्न विषयों पर तीन पैरेलल ट्रैक आयोजित किए गए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी ने आयोजकों को बधाई देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान को निरंतर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।


