हरियाणा में 435 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ियां उजागर, सीएम सैनी पंजाब प्रचार में व्यस्त: मठाड़ू

भास्कर न्यूज | अमृतसर आप के जिला मीडिया इंचार्ज एवं रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड सदस्य डायरेक्टर सतनाम सिंह मठाड़ू ने हरियाणा में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2023 की कैग (सीएजी) की कंप्लायंस ऑडिट रिपोर्ट, जो हाल ही में विधानसभा में पेश की गई, उसमें 435 करोड़ से अधिक की राजस्व हानि और वित्तीय गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्व विभाग की 117 इकाइयों की जांच में 2,516 मामलों में 260.24 करोड़ की कम वसूली सामने आई। स्टांप ड्यूटी में 60 करोड़ से अधिक की कमी दर्ज की गई। 73 सहयोगी इकाइयों की गलत श्रेणीकरण से 23.37 करोड़, 218 डीडों के कृषि दरों पर गलत आकलन से 17.82 करोड़ तथा रजिस्ट्रेशन से बचने के मामलों में 13.99 करोड़ की हानि हुई। इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कम दर पर प्लॉट आवंटन से 1.97 करोड़ तथा वन विभाग द्वारा नियमानुसार राशि न मांगने से 22.63 करोड़ का नुकसान हुआ। ईपीएफ पेनल्टी के रूप में 8.29 करोड़ और पीडब्ल्यूडी के अधूरे कार्यों से 25.86 करोड़ की हानि दर्ज की गई। वेलफेयर योजनाओं में 12.66 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान भी सामने आया। मठाड़ू ने कहा कि इतनी बड़ी वित्तीय खामियों के बावजूद नायब सिंह सैनी पंजाब में प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि पहले अपने राज्य की वित्तीय गड़बड़ियों का समाधान करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *