10वीं: परीक्षा के पहले ही दिन कड़ी निगरानी, एक भी नकल प्रकरण नहीं

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत जिले में सख्ती और सतर्कता के साथ हुई। शनिवार को कक्षा 10वीं का पहला पर्चा रहा। पहले ही दिन जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल या अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शनिवार को कक्षा 10वीं के प्रथम प्रश्नपत्र हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा के नेतृत्व में बोड़ला ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर (सहसपुर लोहारा), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़िया खुर्द, पीएम श्री सेजेस सहसपुर लोहारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्हाटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित पाई गई। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और प्रसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *