माय भारत पोर्टल से जुड़कर दिखाएं प्रतिभा

भास्कर न्यूज | कुंडा ग्राम कुंडा में युवा मंडल विकास सम्मेलन हुआ। ग्रामीण युवाओं को संगठित कर नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में सक्रिय करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। सम्मेलन में 15 से 29 वर्ष के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर नए युवा मंडलों का गठन किया गया। वहीं पुराने मंडलों का पुनर्गठन कर उन्हें सक्रिय भूमिका के लिए तैयार किया गया। इसके बाद सभी मंडलों को एक मंच पर लाकर विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां युवाओं को संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जिम्मेदारी और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद ने युवाओं से कहा कि वे माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन, खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान नवगठित युवा मंडलों को खेल सामग्री किट वितरित की गई। युवाओं ने इसे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में सार्थक पहल बताया। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक परषोत्तम निर्मलकर ने मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *