डेरा संतगढ़ में 42वीं बरसी पर आध्यात्मिक समागम 10 से, धार्मिक दीवान सजेंगे

जालंधर | कपूरथला रोड स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ में ब्रह्म ज्ञानी महान तपस्वी संत बाबा महिंद्र सिंह जी हरखोवाले की 42वीं बरसी और संत बाबा दीदार सिंह जी हरखोवाले की 7वीं पवित्र याद में विशाल गुरमति समागम होगा। मुख्य सेवादार संत बाबा भगवान सिंह जी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में तमाम शहरों से संगत आएगी। समागम की शुरुआत 10 मार्च से होगी, जिसमें धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इस दिन कवि दरबार होगा। संगत के साथ गुरु-इतिहास साझा होगा। दूसरे दिन 11 मार्च को सुबह 11 बजे अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। जो श्रद्धालु गुरु वाले बनना चाहते हैं, वे इसमें भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। इसी दिन स्टार हॉस्पिटल के सहयोग से सुबह 11 बजे से मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। तीसरे दिन भी समागम जारी रहेंगे। संत समागम होगा। कीर्तन दरबार में संगत गुरुबाणी की अमृत वर्षा से जुड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *