आध्यात्मिक मेला:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आदर्श नगर करवा रहा आयोजन

भास्कर न्यूज | जालंधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आदर्श नगर द्वारा शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में पावन 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन आध्यात्मिक मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ समारोह देवी तालाब मंदिर के श्रीराम हाल में राजयोगिनी प्रेम दीदी प्रभारी पंजाब जोन, सह प्रभारी राजयोगिनी उत्तरा दीदी, मुख्य अतिथि श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी, राजेश विज महासचिव श्री देवी तालाब प्रबंधक कमेटी, वनीत धीर मेयर नगर निगम, केडी भंडारी पूर्व विधायक एवं सीपीएस राजयोगिनी संधीरा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी केन्द्र, सह संचालिका राजयोगिनी विजय दीदी और राजयोगिनी आशा दीदी कोटकपूरा और राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी कपूरथला ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। यहां विशिष्ठ अतिथियों का तिलक लगा कर और सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया और एक कन्या ने सत्यम शिवम् सुंदरम् गीत पर नृत्य कर के सभी को मंत्र मुग्ध किया। तत्पश्चात सभी प्रमुख व्यक्तियों ने फूलों की वर्षा के बीच परमात्मा शिव की याद में 12 ज्योतिर्लिंगम मेले का रिबन काट कर उद्घाटन किया। संधीरा दीदी ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से आत्मा और परमपिता परमात्मा शिव निराकार, सर्वशक्तिवान, ज्ञान के सागर के सत्य ज्ञान, सृष्टि चक्र एवं चारों युगों के बारे में सभी प्रमुख व्यक्तियों को समझाया। सभी मेहमानों ने नाशमुक्ति, ध्यान योग और नैतिक खेलों वाले शिविरों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व सुबह सभी बीके भाई बहन रैली के रूप में आदर्श नगर केंद्र से कपूरथला चौक, पटेल चौक, माई हीरा गेट, टांडा रोड से होते हुए श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। रैली को प्रेम दीदी, उत्तरा दीदी, संधीरा दीदी, विजय दीदी एवं लक्ष्मी दीदी के साथ साथ विशेष तौर पर आईं डॉ. आतिमा शर्मा प्रिंसिपल कन्या महा विद्यालय और डॉ. पूजा कपूर सेक्रेटरी आईएमए ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां सौरभ सेठ पार्षद पति, यादव खोसला प्रधान शिव मंदिर दोमोरिया पुल, परवीन कोहली राष्ट्रीय स्वयं संगठन, सुभाष शर्मा, मनमोहन सिंह पूर्व पार्षद, सुदेश गुप्ता प्रधान राधे कृष्ण मंदिर, पंजाब के विभिन्न नगरों से आई टीचर बहनें और भाई, मानभाई, सुरिंदर भाई, कृष्णा भाई, सुभाष भाई, परमिंदर भाई, डॉ. महेश डोगरा, विनोद भाई, रजिंदर भाई, सुखदेव भाई, राजकुमार, सागर, निशु, विशाल, डॉ. आरएल बस्सन सहित सैकड़ों भाई-बहन मौजूद रहेl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *