आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में विशेष साप्ताहिक यज्ञ आज

जालंधर | शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को विशेष साप्ताहिक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम होगा जोकि प्रातः 8 से 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्य यजमान के तौर पर डॉ. हेमन्त मल्होत्रा एवं डॉ. रूपाली मल्होत्रा, सुभाष आर्य, इंदू आर्य, कमल एवं दिव्या विशेष यज्ञ में आहुति डालेंगे। उधमपुर से पधारे आचार्य यादवेंद्र जी यज्ञ ब्रह्मा के रूप में विधि-विधान संपन्न करवाएंगे, जबकि भारती शर्मा, तानिया शर्मा और रवि पौड़वाल अपने भजनों के माध्यम से प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। यहां आर्य समाज मंदिर के प्रधान रणजीत आर्य, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय और महामंत्री हर्ष लखनपाल मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *