मकसूदां के श्री गीता मंदिर में वार्षिक संत समागम आज से

जालंधर | गीता मंदिर, न्यू ज्वाला नगर में दो दिवसीय श्री भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं वार्षिक संत समागम का आयोजन 21 फरवरी से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे श्री रामचरितमानस के पाठ से हुआ। रविवार सुबह 10 बजे पाठ का भोग डाला जाएगा। समागम गद्दी नशीन महंत स्वामी कौशलेन्द्र जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर वनीत धीर, पूर्व विधायक केडी भंडारी और पार्षद गुरदीप फौजी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संदीप भाम्बरी, विशाल सोढ़ी, संदीप महाजन, पवन शर्मा, उमेश बत्रा, जगजीवन राम, कश्मीर सिंह मुल्तानी सहित अन्य गणमान्य सदस्य सहयोग देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *