रेलवे स्टेशन पर चलाया कासो सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध वस्तुओं को जांचा

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर रेलवे स्टेशन पर कासो ऑपरेशन अभियान चलाया। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली। इस अभियान में डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी शामिल थीं। पुलिस ने प्लेटफार्मों पर रखे लावारिस बैगों की गहनता से जांच की और यात्रियों से पूछताछ की। मौके पर एडीसीपी आकर्षि जैन सहित एसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। एडीसीपी जैन ने रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह जांच कासो ऑपरेशन के तहत की गई है। पुलिस ने पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की और ठेकेदार से लंबे समय से खड़े वाहनों के विषय में पूछताछ की। ठेकेदार को ऐसे वाहनों के संबंध में हिदायतें जारी की। पार्किंग के साथ-साथ ऑटो चालकों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो वे तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दें। फिलहाल, इस तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *