बागबानी मंत्री का घर घेरेंगे किसान और मजदूर

भास्कर न्यूज | जालंधर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर संगठनों, ट्रेड यूनियनों और छात्र संगठनों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आज यानी 22 फरवरी को पंजाब भर में केंद्र व पंजाब सरकार के मंत्रियों व विधायकों के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के निवास के बाहर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशाल धरना दिया जाएगा। ये धरने बिजली संशोधन बिल, बीज बिल, नए लेबर कोड के नुकसान के मुद्दे पर दिए जा रहे हैं। मनरेगा के नए कानून का भी विरोध हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *