पावरकॉम टीम ने 1256 मीटर जांचे, 3.57 लाख जुर्माना लगाया

जालंधर | पावरकॉम ने रात के अंधेरे बिजली चोरों पर शिकंजा कसा है। गर्मी के सीजन में बिजली चोरी करने वाले अधिक सक्रिय हो जाते हैं, इसके मद्देनजर पावरकॉम भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को जालंधर सर्कल के विभिन्न डिवीजनों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। उत्तर जोन के तहत आने वाले इस सर्कल में कुल 1256 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें बड़े स्तर पर अनियमितताएं पाई गईं। 9 घरों में सीधी चोरी पाई गई तथा 18 मीटर डिफेक्टिव मिले हैं। पावरकॉम की चेकिंग के दौरान टीम ने कुल 41 मामले पकड़े हैं, जोकि बिजली चोरी, नियमों का उल्लंघन करके बिजली कनेक्शन चलाने और मंजूरी से अधिक लोड चलाने से जुड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों में उपभोक्ताओं पर कुल 3.57 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मॉडल टाउन डिवीजन में चेकिंग के दौरान 18 मीटर डिफेक्टिव पाए गए हैं, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं। पावरकॉम के जालंधर सर्किल हैड डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन कुमार चुटानी ने कहा कि ये चेकिंग जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *