सीबीएसई दसवीं- अंग्रेजी के पेपर में लंबे पैसेज ने उलझाया

जालंधर| शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। यह पेपर तीन हिस्सों में बंटा था: रीडिंग, राइटिंग-ग्रामर और लिटरेचर। ज्यादातर छात्रों ने बताया कि पेपर आसान था। यशिका नाम की छात्रा ने कहा कि राइटिंग वाला हिस्सा सरल था, लेकिन पेपर काफी लंबा था, जिसकी वजह से उनका काम आखिरी समय पर जाकर पूरा हुआ। दूसरी ओर, काव्या ने बताया कि पैसेज हल करने में उन्हें ज्यादा समय लगा, लेकिन सही मैनेजमेंट की वजह से उन्हें पेपर दोहराने का समय मिल गया। एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल का कहना है कि पेपर आसान था और जिन बच्चों ने समय का ध्यान रखा, उनका पेपर समय पर खत्म हो गया। अंग्रेजी के टीचर गुरजीत शर्मा ने बताया कि पेपर ‘आसान से मध्यम’ स्तर का था, जिसे एक औसत छात्र भी अच्छे से कर सकता है। उन्होंने कहा कि 20 नंबर का रीडिंग सेक्शन और उसमें आए दो कॉम्प्रिहेंशन थोड़े लंबे थे, जिनमें समय ज्यादा लगा। ग्रामर और राइटिंग सेक्शन भी सरल था। सबसे ज्यादा 40 नंबर का हिस्सा लिटरेचर की दो किताबों से था। कुल मिलाकर पेपर में कोई भी ऐसी उलझाने वाली बात नहीं थी जिससे छात्रों को परेशानी हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *