कांग्रेस भवन के बाहर राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे:एआई समिट में कांग्रेस वर्करों के विरोध के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला जलाया

भास्कर न्यूज | जालंधर अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्थानीय कांग्रेस भवन के बाहर पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का ने की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सीपीएस एवं प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी सहित कई नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखला चुकी है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक करार दिया। केडी भंडारी ने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित कर रहा था, उस समय विरोध प्रदर्शन करना अस्वीकार्य है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने इसे कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता बताया। वहीं पंकज जुल्का ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की प्रगति में बाधा डालने का काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल गरमाया रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *