महिला सुरक्षा केंद्र ने मां को लौटाई 3 वर्षीय बच्ची:ससुराल पक्ष ने जबरन अपने पास रखी थी बच्ची, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस और केंद्र ने की कार्रवाई

निवाई में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने एक महिला को उसके ससुराल वालों से उसकी तीन साल की बच्ची वापस दिलवाकर राहत पहुंचाई है। पीड़िता सीमा गुर्जर को उसके ससुराल से निकाल दिया गया था और बच्ची को उससे छीन लिया गया था। केंद्र की विधिक काउंसलर नीतू सिंह विजय और सामाजिक काउंसलर सुनीता शर्मा ने बताया- सीमा गुर्जर पत्नी रूप सिंह गुर्जर ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि सवाईमाधोपुर जिले के मित्रपुरा गांव में उसके ससुराल वालों ने 19 फरवरी 2026 की रात उसे घर से निकाल दिया था। इस दौरान ससुराल वालों ने उसकी तीन साल की बच्ची को उससे छीनकर अपने पास रख लिया था। पीड़िता ने अपने भाई को फोन करके ससुराल बुलाया और उसके साथ अपने पीहर निवाई आ गई। निवाई पहुंचने के बाद पीड़िता महिला सुरक्षा केंद्र पहुंची और अपनी पूरी समस्या से अवगत कराया। केंद्र ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की और काउंसलरों ने मित्रपुरा के संबंधित थाने से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद पुलिस पीड़िता के ससुराल मित्रपुरा पहुंची और पति को हिरासत में लिया। पुलिस ने बच्ची को पीड़िता सीमा गुर्जर के सुपुर्द कर दिया। काउंसलरों ने फोन के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा और महिला को बच्ची दिलवाने में मदद की। केंद्र ने पुष्टि की है कि महिला सीमा गुर्जर और उसकी बच्ची दोनों सुरक्षित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *