SIR: बांसवाड़ा में 13.59 लाख मतदाता, बागीदौरा विधानसभा में सबसे कम 1.28 लाख महिला वोटर

भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। दावे ओर आपत्तियों की जांच के बाद जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 58 हजार 812 हो गई है। यह प्रारूप प्रकाशन के समय रही संख्या 13 लाख 24 हजार 642 से 2.58% ज्यादा है। इस हिसाब से 34 हजार 170 मतदाता बढ़े हैं। हालांकि फाइनल सूची में कुल 2,273 नाम भी हटाए गए हैं। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। नई मतदाता सूची के अनुसार जिले में 6,93,320 पुरुष और 6,65,476 महिला मतदाता हैं। वहीं, जिले में 16 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। जिले का जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) निर्वाचन नामावली के अनुसार 960 दर्ज किया गया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 36,443 फॉर्म-6 (नाम जुड़वाने के लिए) जबकि 2,273 फॉर्म-7 (नाम हटवाने के लिए) और 4,906 फॉर्म-8 स्थान परिवर्तन और नाम संशोधन के लिए प्राप्त हुए थे। जिला निर्वाचन अघिकारी (कलेक्टर) डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि मतदाता में नाम जुड़वाने, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र (अनुलग्न-4 ), 7 एवं 8 ईसीआईनेट एप्प/वोटर्स पोर्टल एचटीटीपीएसः//वोटर्स डॉट (ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन) पर जाकर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर भरा जा सकता है। मतदाता अपना नाम और विवरण चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या election.rajasthan.g ov.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। जिले में 30-39 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा 357756 मतदाता है। वहीं पहली बार वोट डालने के लिए तैयार 18-19 आयु वर्ग के 22,369 युवाओं ने अपना नाम जुड़वाया है। बुजुर्ग मतदाताओं की बात करें तो 80+ आयु वर्ग में 27,242 मतदाता दर्ज हैं। कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। विधानसभा पोलिंग पुरुष महिला कुल इतने क्षेत्र स्टेशन मतदाता मतदाता मतदाता बढ़े घाटोल 345 142349 136323 278672 9561 गढ़ी 333 142647 136253 278900 4902 बांसवाड़ा 337 135315 132220 267535 5760 बागीदौरा 340 136434 128839 265273 5799 कुशलगढ़ 3 29 136575 131857 268432 8148 नौगामा| बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। 16 दिसंबर 2025 को जारी सूची में कुल मतदाता 2,59,474 थे, जो अब बढ़कर 2,65,273 हो गए। इसमें पुरुष वोटर 1, 36,434 और महिला मतदाता 1,28,837 है। 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा में 5799 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना अथवा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 व 8 में एप या वोटर्स (घोषणापत्र सहित), फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 ECINet एप या वोटर्स पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवेदन किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *