डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी का सम्मान

डूंगरपुर| डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर की केंद्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व आईजी सत्यवीर सिंह के पहली बार जिले में आगमन पर सर्किट हाउस में स्वागत बैठक हुई। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव चेतराम रायपुरिया, अजाक महासचिव पूरणमल बैरी, अजाक प्रवक्ता मोहनलाल वर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला इकाई की ओर से अतिथियों का भीम उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही जिला कार्यकारिणी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहन यादव, उपाध्यक्ष हीरालाल यादव, महासचिव हरीश बुनकर व कोषाध्यक्ष डॉ जयंत यादव का सम्मान किया इसमें अध्यक्षीय उद्बोधन में सिंह ने जिला कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार करने तथा ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समितियों के गठन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति समाज के लोगों को सोसायटी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों से संगठित होकर समाज विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गोवर्धन यादव, गौरव यादव, श्याम गर्ग, रोहित गर्ग, मनोज यादव, लालशंकर यादव, अरुण यादव, नरेश यादव, विक्रम यादव, दिनेश यादव रातड़िया, ईश्वर यादव, रमण लाल यादव सहित लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *