डूंगरपुर| वीकेबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर में रैली निकालकर संदेश दिया। शनिवार को तीसरे दिन गोद लिए गए गांव शिवपुरा, मंडवा और खापरड़ा में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएल कटारा के निर्देशन में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने शिविर के दौरान ग्रामीण महिलाओं व छात्राओं की प्रभारी प्रज्ञा शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी खुशबू चौहान व प्रियंका चौधरी ने परिवार नियोजन संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टाई एंड डाई कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर भी चर्चा की गई। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने गांवों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।


