लक्ष्मण मैदान में आज से सनातन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज

डूंगरपुर| शहर के लक्ष्मण मैदान में रविवार से सनातन प्रीमियर लीग 2026 सीजन प्रथम का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ ही लीग मुकाबलों की शुरुआत होगी। आयोजनकर्ताओं संजय पाटीदार, संदीप भोई और जितेंद्र श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मुकाबला महादेव क्लब पीठ और रानी लक्ष्मी बाई क्लब नवाडेरा के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच सम्राट अशोक डिस्ट्रिक क्लब और सनातन शेर ए हिंद गुरुकुल के मध्य होगा। आयोजन समिति के अनुसार, लीग का फाइनल मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, आरएसएस प्रमुख सुनील कुमार, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शैलेश चौबीसा और गोपाल मराठा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में महाराणा प्रताप वारियर्स, मां करणी सेना, मारुति नंदन, बजरंग बली वॉरियर्स, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, महादेव इलेवन, सम्राट अशोक, सनातन शेर ए हिंद, श्रीराम रॉयल्स, राणा सांगा, राणा पूंजा, परशुराम वारियर्स, गोविंद गुरु, पृथ्वीराज चौहान इलेवन, वीर अभिमन्यु आर्मी और वीर सावरकर फाइटर्स शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *