रोटरी क्लब ने दो पार्कों में पत्थर की बेंच स्थापित की

भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर के विमलनाथ कॉलोनी पार्क व महावीर कॉलोनी पार्क में शनिवार को रोटरी क्लब के रोटेरियन शांतिलाल हुंडियां के सहयोग से एक-एक पत्थर की बेंच पार्क में स्थापित की गई। सूचना अधिकारी ओम बांठिया ने बताया कि इससे पूर्व रोटरी क्लब की ओर से शहर में 4 बेंच भगतसिंह सभा स्थल, 8 बेंच वंदे भारत पार्क, 2 बेंच रबारियों का टांका सहित अन्य स्थानों पर पत्थर की बेंचें लगाई जा चुकी हैं। आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, जितेंद्र कवाड, सुरेश नेता, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *