उज्जैन में एकलिंगनाथ जी मंदिर का भूमि पूजन 26 को

बांसवाड़ा| अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक 25 फरवरी को शाम 5.30 बजे उज्जैन में रखी गई है। इसमें समाज के अहम कई विषयों पर मंथन होगा। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन और विधान पर चर्चा होगी। त्रिमेस के संभागीय अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से आग्रह किया है कि संभाग में संभाग में कार्यरत कोर कमेटी, चोखरा, इकाई कार्यकारिणी, युवा, कर्मचारी, राजनीतिक, खेल सहित सभी प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हो। वहीं 26 फरवरी को उज्जैन कमेटी की ओर से कुलदेवता भगवान एकलिंगनाथ जी के मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम है। जानकारी अनिल पंड्या ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *