बाड़मेर | राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सेवा भारती समिति बाड़मेर एवं सीताराम सेवा संस्थान आदि संस्थाओं की ओर से निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सियारामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें 255 मरीजों को लाभान्वित किया गया। शिविर में डॉ.श्रवण कोडेचा, प्रेमसिंह निर्मोही, पृथ्वीराज घाट, अंकित गोसाईं, रमेश सोनी, नारायण जांगिड, मनोहर श्रीमाली मौजूद रहे।


